चमोली / उत्तराखंड : नेपाली मूल के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रशासन चला रहा विशेष अभियान।

Spread the love

सरकार के दिशा निर्देशों पर चमोली जिला प्रशासन और स्वास्य्थ विभाग वैक्सीनेशन के लिए विशेष अभियान चलाकर नेपाली मूल के लोगों को बिना आईडी प्रूफ के वैक्सीन लगा रही है तो अब उन ऐसे लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है जिनके पास किसी कारण वश आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है। इसमें बहुत सारे दिव्यांग जनों को भी वैक्सीन लगेगी जिनके फिंगर प्रिंट न होने के चलते आधार कार्ड नहीं बन पायें थे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ के वैक्सीनेशन केंद्र पर नेपाल मूल के नागरिकों ने वैक्सीन लगाकर खुशी जाहिर करते हुए भारत सरकार का धन्यवाद किया।इस अवसर पर 35 नेपाली मूल के नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई। सभी नेपाली मूल के नागरिक वैक्सीन लगाने के बाद काफी खुश दिखाई दिए।
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र डिमरी ने बताया कि उनके पास वैक्सीन की प्रर्याप्त स्टाक है और सरकार और उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों पर नेपाली मूल के नागरिकों, बाहरी राज्यों के लोगों और उन ऐसे लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराईं जा रही है जिनके पास आधार कार्ड अथवा कोई भी आईडी प्रूफ नहीं है। बताया कि क्षेत्र में नेपाली नागरिकों की बहुत बड़ी संख्या है जिनको वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करके वैक्सीन लगाई जायेगी।

वैक्सीनेशन केंद्र के अधिकारी यमुना प्रसाद गौड़ ने बताया कि सुबह से नेपाली लोगों ने केंद्र पर आकर उत्साह के साथ वैक्सीनेशन के लिए अपने नाम दर्ज करवाये। बताया कि आज 35 नेपालियों और 45 लोकल लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। नेपाली महिलाओं को केंद्र पर मौजूद एएनएम रमोती देवी, उषा नेगी और मुकेश भारती ने वैक्सीन लगाने के उत्साहित कर उनकी झिझक दूर करने में सराहनीय सहयोग किया।

और पढ़े  टिहरी- हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून- अच्छी खबर: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। इसके संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *