बड़ी खबर :नैनीताल / हल्द्वानी : मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस प्रथम की 5 और छात्राएं कोरोना पॉजिटिव, अब तक 12 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव ।

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस की पांच और छात्राएं कोविड पॉजिटिव निकलीं हैं। तीन दिन के अंदर 12 छात्राएं कोविड पॉजिटिव आ चुकी हैं। पॉजिटिव आईं छात्राओं को कोविड की दो डोज लग चुकी हैं।
मंगलवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पांच छात्राओं की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। बुधवार को भी दो छात्राएं कोविड पॉजिटिव आईं। बृहस्पतिवार को भी पांच छात्राएं कोविड पॉजिटिव आईं। बृहस्पतिवार को किसी के सैंपल नहीं लिए जा सके। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष के सभी 125 छात्र-छात्राओं को छात्रावास में रहने को कहा गया है। शुक्रवार को टीम छात्रावास में ही जाकर सैंपल लेगी। डॉ. जोशी ने बताया आरटीपीसीआर रिपोर्ट में सभी की सीटी वैल्यू देखी जाएगी। सीटी वैल्यू के आधार पर ही डेल्टा प्लस वेरिएंट के लिए सैंपल जांच को दिल्ली भेजे जाएंगे।

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…