कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कसा शिकंजा, एसआईटी करेगी पूछताछ

Spread the love

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ने वाली है।  हनीट्रैप की पेन ड्राइव मामले में एसआईटी ने नोटिस जारी किया है। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बचाव में कमलनाथ ने कहा था कि मेरे पास हनीट्रैप की पेन ड्राइव है। मध्यप्रदेश में हनीट्रैप की जांच कर एसआईटी ने उन्हें 2 जून को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।  एसआईटी ने कमलनाथ से पेन ड्राइव की भी मांग की है। साथ ही नोटिस में 2 जून को पूछताछ करने के लिए श्यामला हिल्स स्थित उनके आवास पर पहुंचने का जिक्र किया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की महिला मित्र ने भोपाल में आत्महत्या कर ली थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उमंग सिंघार उससे कुछ दिन बाद शादी करने वाले थे। खुदकुशी के अगले दिन पुलिस ने उमंग सिंघार के ऊपर एफआईआर दर्ज की थी।  उसके बाद उमंग सिघार के बचाव में कांग्रेस उतर आई थी।  21 मई को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया था। कमलनाथ ने इसी पर कहा था कि उनके पास भी  हनीट्रैप की पेन ड्राइव है। उनके कहने का मतलब था कि भाजपा नेताओं के हनीट्रैप वाला वीडियो उनके पास भी मौजूद है। इस पर भाजपा ने कमलनाथ को आड़े हाथ लिया था। उसी बयान को लेकर विवाद बढ़ा है।


Spread the love
और पढ़े  Gold Price: सोने में 1300 रुपये का उछाल, चांदी 2000 रुपये फिसली, जानिए बाजार में क्या चल रहा है?
  • Related Posts

    250वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम ने ट्रंप को दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी पर क्या बोले?

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 1.4…


    Spread the love

    आज राजस्थान दौरे पर PM मोदी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे

    Spread the love

    Spread the loveआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जोधपुर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *