कर्नाटक के मुख्यमंत्री दे सकते हैं इस्तीफा! क्या है वजह

Spread the love

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद से अटकलों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि सीएम येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है। येदियुरप्पा ने शनिवार को इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ये सच नहीं है। इसी बीच, येदियुरप्पा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अटकलों को शनिवार को खारिज करते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस सवाल पर कि क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया, यहां कर्नाटक भवन में येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘बिल्कुल भी नहीं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है।  उन्होंने यह भी कहा कि वह बेंगलुरु लौटने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। येदियुरप्पा भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद शनिवार को बेंगलुरु लौटेंगे। येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और कावेरी नदी पर मेकेदतु परियोजना समेत राज्य के लंबित कार्यों पर चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब राजनीतिक हलकों में ये अटकलें लगाईं जा रही हैं कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है।

कर्नाटक भाजपा के कुछ असंतुष्ट नेता येदियुरप्पा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार तथा प्रशासन में हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर निशाना साध रहे हैं, जिससे पार्टी तथा सरकार की फजीहत हुई है। पार्टी का एक अन्य धड़ा 79 वर्षीय येदियुरप्पा को उनकी उम्र को देखते हुए हटाने की मांग कर रहा है तथा 2023 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री का नया चेहरा पेश करने की जरूरत पर जोर दे रहा है।

और पढ़े  Heavy Rain: राजस्थान में अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार, जोधपुर-उदयपुर संभाग में अति भारी वर्षा का अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    हमास से हथियार छोड़ने पर बनी सहमति’: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, क्या गाजा से वापस लौटेगी इस्राइली सेना?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा में जारी युद्ध को रोकने के लिए…


    Spread the love

    अगस्त से नए नियम- 1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम, यहां जानें…

    Spread the love

    Spread the loveहर नए महीने की पहली तारीख अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आती है, जिनका सीधा असर देश के आम नागरिकों के घरेलू बजट और रोजमर्रा के कामकाज…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *