एक स्टेशन एक उत्पाद” पायलट प्रोजेक्ट का वाराणसी स्टेशन पर हुआ शुभारम्भ

Spread the love

*“एक स्टेशन एक उत्पाद” पायलट प्रोजेक्ट का वाराणसी स्टेशन पर दिनांक 25.03.22 से शुभारम्भ*
*प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे , नई दिल्ली, श्री रविन्द्र गोयल ने तैयारियों का लिया जायजा*
पारम्परिक शिल्प एवं लघु उद्यमों के संरक्षण के लिए और उसमें अधिक से अधिक रोजगार सृजन हेतु भारतीय रेल द्वारा ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ की योजना को कार्यान्वित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर 19 स्टेशनों के उत्पादों का चयन किया गया है । इसी क्रम में वाराणसी की प्रसिद्ध काष्ठ कला की अनुपम कृति काष्ठ निर्मित खिलौनों (wooden toys) को वाराणसी जं रेलवे स्टेशन के लिए चयनित किया गया है । दिनांक-12.03.2022 को रेलवे बोर्ड में आयोजित वर्कशाप में “एक स्टेशन एक उत्पाद” योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिनांक-25.03.2022 से लागू किया जा रहा है । इसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत वाराणसी जं स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय के बगल में अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट ब्यूरो पर दिनांक 25.03.22 से 15 दिनों के लिए वाराणसी के काष्ठ खिलौनों (वुडेन ट्वायज) को वाराणसी जं स्टेशन पर प्रदर्शित करने हेतु स्टाल/कियास्क लगाने हेतु स्थान दिया गया है एवं इस स्टाल के शुभारम्भ के सुअवसर पर अपर सदस्य (टूरिज्म एंड कैटरिंग), रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली, सुश्री सीमा कुमार वाराणसी जं पर उपस्थित रहेगी | इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आवागमन करने वाले देशी /विदेशी यात्रियों एवं पर्यटकों के मध्य भारत व वाराणसी नगर की संस्कृति का देश-विदेश में प्रचार- प्रसार के साथ ही स्थानीय कारीगरों की कला की सराहना एवं उनको रोजगार के अवसर सुलभ कराना है | इस प्रोजेक्ट को साकार रूप प्रदान करने हेतु आज दिनांक 24.03.22 को उत्तर रेलवे,नई दिल्ली से प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे , नई दिल्ली, श्री रविन्द्र गोयल का वाराणसी आगमन हुआ एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने इस प्रोजेक्ट कि दिशा में अंतिम कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए इस प्रोजेक्ट को प्रारंभ करने हेतु अंतिम स्वरुप प्रदान किया |

और पढ़े  मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन,मौत का कारण अभी पता नहीं

(रेखा शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक
उत्तर रेलवे, लखनऊ


Spread the love
  • Related Posts

    अब से कुछ देर बाद होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार,यात्रा के लिए फूलों से सजाया गया वाहन

    Spread the love

    Spread the loveसपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज भैंसाकुंड पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा के लिए गाड़ी को फूलों से सजाया गया है। कुछ ही…


    Spread the love

    प्रतीक यादव- प्रतीक के निधन के बाद पत्नी अपर्णा यादव का पहला पोस्ट, क्या लिखा, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज 11 बजे किया जाएगा। यह जानकारी उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *