दुष्कर्म पीड़ित बालिका के इलाज व शिक्षा का भार उठाएंगे समाजसेवी हरि ओम।

सोहावल अयोध्या –
राम नगरी अयोध्या में बिगत दिनों 5 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई हैवानियत से आहत जिले के दिग्गज समाजसेवी हरिओम तिवारी ने फोन के जरिए बताया की लड़की के इलाज में जो भी खर्चा आएगा उसको वे स्वयं वाहन करेंगे तथा पीड़ित परिवार को अंतिम सांस तक न्याय दिलाने के लिए चाहे आंदोलन करना पड़े अथवा मुख्यमंत्री से मिलकर निवेदन करना पड़े बालिका के परिवार को हर स्तर पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हरिओम तिवारी ने बताया मामला बहुत ही गंभीर और संवेदनशील है उसे हर हालत में न्याय मिलना ही चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने यदि मौका दिया तो बच्ची को प्रतीकात्मक रूप से गोद लेकर उसकी शिक्षा-दीक्षा अयोध्या जनपद के सबसे अच्छे स्कूल में करवाएंगे बालिका के इंटर तक की पढ़ाई के लिए जितना भी खर्चा आएगा उसे वह स्वयं वाहन करेंगे।
हरिओम तिवारी के इस निर्णय से जनपद वासियों में हर्ष का माहौल है।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    अयोध्या- मिल्कीपुर में नन्हीं प्रतिभाओं ने कलाकृतियों में भरे कल्पना के रंग

        सेवा संकल्प अभियान के तहत मिल्कीपुर स्थित बीआरसी मिल्कीपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कला प्रतिभा एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधायक…

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…