स्लग-उत्तराखंड में कोरोन के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने डी आर डी ओ के द्वारा ऋषिकेश के आई डी पी एल ग्राउंड में बनाये जा रहे 500 बैड कोविड हॉस्पीटल मुख्यमंत्री ने किया निरिक्षण
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए केंद्र सरकार को अब डी आर डी ओ का साथ मिल गया हैं
ऋषिकेश के आई डी पी एल ग्राउंड में केंद्र सरकार डी आर डी ओ की मदद से 500 बेड़ का कोविड हॉस्पीटल तैयार किया जा रहा हैं जिसका मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा निरिक्षण किया गया
वही निरक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की केंद्र सरकार लगातार कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए प्रयास कर रही हैं और डी आर डी ओ की मदद से आई डी पी एल ग्राउंड में 500 का कोविड हॉस्पीटल तैयार किया जा रहा हैं जो जल्द ही जनता को समर्पित होगा
साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पत्रकरो को भी फ्रंट लाइन कॅरोना वारियर्स की श्रेणी में रखा जाएगा







