उत्तर प्रदेश : 476 पंचायतों में आज होगा मतदान, 349 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए

Spread the love

उत्तर प्रदेश की 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। राज्य निर्वाचन आयोग ने  शनिवार को होने वाले मतदान के  दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 1778 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 68 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए। शुक्रवार तक 289 क्षेत्र पंचायतों में एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन दाखिल किया था। शनिवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन दोपहर 3 बजे तक कुल 187 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 1,174 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
भाजपा के 334 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने भारी बढ़त बना ली है। भाजपा के 334 प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। पार्टी ने शनिवार को होने वाले चुनाव में प्रदेश की 825 में से 650 से अधिक क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष निर्वाचित कराने की तैयारी की है।

825 क्षेत्र पंचायत में हो रहे चुनाव में से भाजपा ने करीब 795 क्षेत्र पंचायतों में अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए हैं। वहीं करीब 30 क्षेत्र पंचायतों में उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के सांसद-विधायक या जिलाध्यक्ष-विधायक के बीच विवाद होने के कारण वहां पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 795 क्षेत्र पंचायतों में से 334 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

और पढ़े  यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भाजपा ने शनिवार को 476 क्षेत्र पंचायतों में होने वाले चुनाव में से करीब 325 से अधिक जगह जीत के लिए मशक्कत शुरू की है। सरकार के मंत्री, पार्टी के विधायक और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां-जहां चुनाव होना है वहां पार्टी के जिम्मेदार लोगों ने प्रतिद्वंद्वी खेमे के क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क कर उनका समर्थन जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *