अयोध्या राम मंदिर निर्माण में जमीन खरीद मामला संघ ले सकता है बड़ा फैसला, टीम में हो सकता है बदलाव

Spread the love

पिछले दिनों अयोध्या मंदिर के जमीन प्रकरण को लेकर सवालों के घेरे में आई मंदिर निर्माण कमेटी को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी काफी खफा हैं। पिछले दो दिनों से चित्रकूट में चल रही संघ की चिंतन बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों में फेरबदल करने पर भी चर्चा की गई है। जमीन खरीद के प्रकरण में ट्रस्ट के ट्रस्टी चंपत राय से भी बैठक में चर्चा की गई है। कहा जा रहा है कि मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में आगे किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए ट्रस्ट में निर्माण की जिम्मेदारी से कुछ को मुक्त कर नए लोगों को रखा जा सकता है। संघ की चिंतन बैठक में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा की जा रही है। उसमें अयोध्या में निर्बाध भव्य मंदिर निर्माण को पहले नंबर पर रखा गया है। इसी के साथ देश और प्रदेश के दूसरे प्रमुख मंदिरों के रखरखाव और वहां पर आयोजित किए जाने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इतना ही नहीं मठों और मंदिरों में आए दिन संपत्तियों को लेकर होने वाले झगड़ों के संबंध में भी संघ ने चिंता जताई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में मठों और मंदिरों के संरक्षण के स्थायी समाधान पर भी विचार चल रहा है।


Spread the love
और पढ़े  प्रदेश में मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी, यहां हो सकता वज्रपात
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    लखनऊ: अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग होगी ध्वस्त, आदेश हुआ जारी, 15 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज स्थित जिस बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई थी, उसको ध्वस्त किया जाएगा। इसका आदेश शुक्रवार को एलडीए के विहित प्राधिकारी कोर्ट ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *