मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

त्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27 अगस्त तक बनी रहेगी। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के तराई, बुंदेलखंड समेत कुल 29 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को आजमगढ़ में सर्वाधिक 120 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं वाराणसी में 128 मिमी, सोनभद्र में 120 मिमी, बस्ती में 117 मिमी, अंबेडकरनगर में 114.4 मिमी और सुल्तानपुर में 107 मिमी बारिश हुई।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक यूपी के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने वाली है। इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

इन जिलों में है भारी बारिश का यलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।

रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ माैसम, 3.5 डिग्री गिरा पारा

 राजधानी में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हुई। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ी और दोपहर में महानगर, गोमतीनगर समेत शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लखनऊ में बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार से यहां बारिश के कमजोर पड़ने और साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

और पढ़े  UP- BJP नेता पर गुंडा एक्ट लगाकर बैकफुट पर आई पुलिस, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार को नोटिस

बारिश के असर से दिन भर माैसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…