सड़क पर पहुंची ‘चवन्नी से रुपया’ की सियासत, बागपत में अखिलेश के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर

बागपत में सियासी बयानबाजी के बीच पोस्टर वार सामने आया है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंचकर बैनर फाड़ दिए। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने की तैयारी है।

 

आपत्तिजनक पोस्टर-बैनर देख भड़के सपा नेता
हाईवे के पास अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। 

11 बजे एसपी से शिकायत की बात

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सुबह 11 बजे शिकायत दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि रालोद समर्थकों ने जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश यादव की ‘चवन्नी से रुपया’ वाली टिप्पणी के कारण ये बैनर लगाए हैं।

 

 

रालोद जिलाध्यक्ष बोले- लगाने वाले का पता लगाकर हो कार्रवाई
रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिसने भी ये बैनर लगाए हैं, उसका पता लगाकर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रालोद इस तरह की राजनीति नहीं करती है और संगठन की ओर से इस तरह के पोस्टर-बैनर लगाने का कोई सवाल नहीं है।

 

चवन्नी से रुपया’ बयान के बाद बढ़ी सियासी तल्खी
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच बागपत में पोस्टर-बैनर लगाए जाने से विवाद और गरमा गया है। सपा ने इसके लिए रालोद समर्थकों पर आरोप लगाया है, जबकि रालोद ने आरोप से इनकार करते हुए पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़े  मायावती- अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, तभी आकाश की वापसी पर विचार हो सकता है
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…