उत्तराखंड : हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर पड़ी दरार, एनएच के अधिकारी मौके पर ।

Spread the love

हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर ताकुला और एरीज बैंड के बीच धंसाव के चलते सड़क के लगभग तीस मीटर के हिस्से में दरार पड़ गई है। सड़क पर पड़ी दरार का मौका मुआयना कर चुके एनएच के अधिकारी अब इसे ठीक कराने की जुगत लगा रहे हैं। पिछले दिनों एनएच में डॉन बास्को के पास सड़क टूट गई थी और वीरभट्टी के पास मलबा आ गया था। नैनीताल हाईवे पर अब ताकुला और एरीज बैंड के बीच सड़क के 30 मीटर हिस्से में दरार आ गई है। दो साल से इसी स्थान पर सड़क धंस रही है। हर वर्ष विभाग यहां ट्रीटमेंट भी कर रहा है। सोमवार को एनएच के कर्मचारियों ने दरार वाले स्थान पर पत्थर लगा दिए थे।

मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने दरार का जायजा लेकर ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया। एनएच के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बरसात थमते ही डामर से दरार भरने का काम कराया जाएगा। वीरभट्टी में भूस्खलन और दो गांव में सड़क टूटने से उपजी समस्या से निपटने के बाद अब एनएच के लिए ताकुला और एरीज बैंड के बीच सड़क में आई दरार ने नई मुसीबत पैदा कर दी है।


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार- संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती की मौत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया…


    Spread the love

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *