मल्लिकार्जुन खरगे- खरगे का BJP पर निशाना, बोले- चुनाव के समय ही नहीं, जरूरत पर कार्यकर्ताओं के बीच आते हैं

रुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद मौजूद हैं। खरगे के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनांदोलन की रणनीति पर मंथन होगा। खरगे जिलावार संगठन की स्थिति की समीक्षा कर कमजोर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दे सकते हैं।
बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद हैं। करीब एक घंटे की बैठक के बाद खरगे पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।
राज्य चुनावों से पहले राज्य के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,  मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हूं। मैं हर दिन यहां नहीं आ सकता, लेकिन हमारी टीम यहां मौजूद है… क्या पीएम मोदी हर दिन यहां आते हैं क्या अमित शाह यहां आते हैं क्या नड्डा, जो इसी इलाके से आते हैं, यहां आते हैं क्या नए बीजेपी अध्यक्ष यहां आते हैं? हम तब और वहां जाते हैं जब पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की ज़रूरत होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम बस पर्यटकों की तरह आते हैं और चले जाते हैं।
और पढ़े  शिक्षक दिवस पर विशेष: स्कूल को दिलाया राष्ट्रीय सम्मान, धरती को दी हरियाली की सौगात, सतेंद्र सिंह अनोखी पहल
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिए। उन्होंने राज्य कांग्रेस समिति और कांग्रेस कार्य समिति के पदों को…

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…