उत्तराखंड : हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर पड़ी दरार, एनएच के अधिकारी मौके पर ।

हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर ताकुला और एरीज बैंड के बीच धंसाव के चलते सड़क के लगभग तीस मीटर के हिस्से में दरार पड़ गई है। सड़क पर पड़ी दरार का मौका मुआयना कर चुके एनएच के अधिकारी अब इसे ठीक कराने की जुगत लगा रहे हैं। पिछले दिनों एनएच में डॉन बास्को के पास सड़क टूट गई थी और वीरभट्टी के पास मलबा आ गया था। नैनीताल हाईवे पर अब ताकुला और एरीज बैंड के बीच सड़क के 30 मीटर हिस्से में दरार आ गई है। दो साल से इसी स्थान पर सड़क धंस रही है। हर वर्ष विभाग यहां ट्रीटमेंट भी कर रहा है। सोमवार को एनएच के कर्मचारियों ने दरार वाले स्थान पर पत्थर लगा दिए थे।

मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने दरार का जायजा लेकर ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया। एनएच के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बरसात थमते ही डामर से दरार भरने का काम कराया जाएगा। वीरभट्टी में भूस्खलन और दो गांव में सड़क टूटने से उपजी समस्या से निपटने के बाद अब एनएच के लिए ताकुला और एरीज बैंड के बीच सड़क में आई दरार ने नई मुसीबत पैदा कर दी है।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: बार काउंसिल की बैठक में अधिवक्ताओं के हितों, सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर बड़े निर्णय
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…