उत्तराखंड : हरिद्वार कोरोना काल में हर की पैड़ी पर उमड़ी भीड़.

Spread the love

कोविड कर्फ्यू के बीच बुधवार को हरकी पैड़ी पर अस्थि प्रवाह, कर्मकांड और गंगा स्नान के लिए काफी संख्या में यात्री पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत मालवीय घाट, नाई सोता और अस्थि प्रवाह घाट पर दिनभर कर्मकांड का दौर चलता रहा। लोगों ने कर्मकांड और अस्थि प्रवाह के बाद गंगा में स्नान भी किया।

हरिद्वार के शहरी और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। यात्रियों से हमेशा गुलजार रहने वाली हरकी पैड़ी पर कोविड कर्फ्यू के चलते कई दिनों से सन्नाटा पसरा था, लेकिन बुधवार को मालवीय घाट, नाई सोता घाट और अस्थि प्रवाह घाट पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे।
के विभिन्न प्रांतों के साथ प्रदेश के जिलों से भी लोग कर्मकांड और अस्थि प्रवाह के लिए पहुंचे थे। कर्मकांड और मंत्रोच्चारण के दौरान काफी दिनों के बाद हरकी पैड़ी पर सन्नाटा टूटा।

अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने बताया कि चार मई से पंचक शुरू हो गया है, नौ मई तक चलेगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य या स्नान नहीं होते हैं।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *