नैनीताल : हल्द्वानी दिल्ली की तर्ज पर हल्द्वानी की सब्जी मंडी में लागू हुआ ODD–EVEN फार्मूला.

प्रशासन ने कल से मंगल पड़ाव ​की सब्जीमंडल में अब ODD — EVEN फॉर्मूला लागू कर दिया है। साथ ही कुछ नये सख्त नियम लागू कर दिये हैं, जिसका अनुपालन फड़ व्यावसायियों को हर हाल में करया जायेगा।
एसडीएम विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सब्जी मंडी में भीड़ कम करने के लिए odd-even formula लागू किया गया है। मंडी में एक दिन आड नंबर एक, तीन, पांच, सात नंबर वाले ठेले लगेंगे, बकि दूसरे दिन ईवन नंबर दो, चार, छह, आठ नंबर ठेले लगाए जाएंगे। रोस्टर के अनुसार एक-एक दिन के अंतराल पर ये ठेले लगेंगे। यह भीड़ को कम करने में सहायक होगा। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि होलिका मैदान में लगने वाले पफल के ठेलों को भी मंगलपड़ाव चौकी के सामने shift कर दिया गया है। इससे भीड़ की रोकथाम होगी और संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा।

और पढ़े  देहरादून: यूपीईएस के 24वें दीक्षा समारोह, बोले सीएम-डिग्री और पैकेज से नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनेगी पहचान
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…