उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ लगी हाईकोर्ट में याचिका, आज होगी सुनवाई

Spread the love

नैनीताल। पुस्तकालय निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। याचिकाकर्ता ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। हाईकोर्ट बुधवार (आज) को याचिका पर सुनवाई करेगा।

देहरादून निवासी सच्चिदानंद डबराल ने हरिद्वार विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ पुस्तकालय निर्माण में डेढ़ करोड़ के भ्रष्टाचार के मामले में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि हरिद्वार विधायक रहते हुए मदन कौशिक ने वर्ष 2010 में अपनी विधायक निधि से 16 पुस्तकालयों के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए लेकिन आज तक ये पुस्तकालय नहीं बने, जबकि डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया था। जिन स्थानों पर पुस्तकालय होने दर्शाए गए हैं, वहां बरातघर, निजी आवास, धर्मशालाएं आदि हैं।

मामले में कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) थी। आरईएस के तत्कालीन इंजीनियर ने बिना अस्तित्व में आए ही इन पुस्तकालयों का निरीक्षण किया और तत्कालीन सीडीओ ने डेढ़ करोड़ रुपये का पूरा भुगतान कर दिया। मामले को भ्रष्टाचार का बड़ा मामला बताते हुए याचिकाकर्ता ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।


Spread the love
और पढ़े  अफसर करते रह गए दिशा-निर्देश का इंतजार,पिंजरे में कैद गुलदार की पिंजरे में ही हो गई मौत
  • Related Posts

    अगस्त्यमुनि: घास लेने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला; दिखाई हिम्मत, दरांती से खदेड़कर बचाई खुद की जान

    Spread the love

    Spread the loveविकासखंड अगस्त्यमुनि के पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए हाथ में पकड़ी…


    Spread the love

    टिहरी- ग्राम पंचायत कोटी में महिला की संदिग्ध मौत, मानसिक विक्षिप्त बेटे पर हत्या का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveटिहरी जिले में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप लगाया गया है कि महिला के मानसिक रूप से बीमार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *