मोगा में सुरंग बनाकर कैद की थी गायें: छुड़ाने गए शिवसेना-निहंग सिंहों पर ईंटों-तलवारों से हमला, एक गंभीर घायल

मोगा के दुनेके नहर के साथ बनी झुग्गियों में सड़क के नीचे कथित तौर पर सुरंग बनाकर करीब 15 फुट नीचे 8-10 गायों को कैद करके रखा गया था। सूचना मिलने के बाद शिवसेना और निहंग सिंहों के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि गायों को रेस्क्यू करने की कोशिश के दौरान झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों ने उन पर ईंटों और तलवारों से हमला कर दिया। हमले में एक निहंग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि शिवसेना का एक नेता भी घायल बताया जा रहा है।

 

घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि झुग्गियों के अंदर सड़क के नीचे कथित तौर पर इतना बड़ा सुरंग बनाकर गायों को छिपाकर रखना गंभीर मामला है।

 

उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र की सभी झुग्गियों की जांच और तलाशी करवाने की मांग की है। शिवसेना नेताओं का कहना है कि यदि वहां गायें कैद मिली हैं तो उन्हें रेस्क्यू कर गोशाला भेजा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने हमले के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  चेतावनी: पराली के धुएं से पंजाब की हवा में घुला ब्लैक कार्बन, दिल्ली तक पहुंचा धुआं, हरियाणा-UP भी प्रभावित
  • Related Posts

    पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: डोनी बल गैंग का सरगना इथियोपिया से भारत लाया गया, 10 महीने तक चला ऑपरेशन

    पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोनी बाल-प्रभ दासूवाल गैंग के सरगना गुरविंदर उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट किया है। पंजाब पुलिस ने…

    परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 25 दिन -20 डिग्री में रहा शव, जम गए टिश्यू, पोस्टमार्टम में ब्लेड भी नहीं चल सका

    मानसा के परविंदर सिंह झोटा का शव 25 दिन तक माइनस 20 डिग्री तापमान पर रखे जाने से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जटिल हो गई है। लंबे समय तक अत्यधिक ठंड…