उत्तराखंड : राज्य सरकार ने 4 अगस्त तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू, खुलेंगे सैलून और स्पा, नाइट कर्फ्यू अब भी बरकरार

Spread the love

उत्तराखंड सरकार ने कुछ और रियायतों के साथ प्रदेश में कोविड कर्फ्यू को मंगलवार सुबह छह बजे से चार अगस्त सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया है। सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति लेने के बाद प्रदेश में राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, मनोरंजन व शैक्षिक समारोह का आयोजन हो सकेगा।
सरकार ने प्रदेश में सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों को शत प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू जो राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी भी हैं, ने सोमवार देर शाम मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी।

सैलून और स्पा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे
प्रदेश में सभी स्पा और सैलून खोलने की अनुमति दे दी है। सभी स्पॉ व सैलून 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इससे पहले जिम, शॉपिंग माल, सिनेमा हॉल व स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम व इनसे संबधित सभी गतिविधियां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति मिल चुकी है।

होटलों में स्पा खुलेंगे
सरकार ने होटलों में स्थित कॉन्फ्रेंस हाल, स्पा व जिम को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है।
सरकारी गैरसरकारी प्रशिक्षण संस्थान भी खुले
प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के प्रशिक्षुओं के लिए सरकारी और गैरसरकारी प्रशिक्षण संस्थान कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है।

रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा
प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। बाजार सुबह आठ से बजे से नौ बजे तक खुलेंगे। नगरीय क्षेत्रों में स्थित होटल रेस्तरां, भोजनालय व ढाबे रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे।

और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की अहम बैठक, 2027 चुनाव और राज्य के प्रमुख मुद्दों पर मंथन

मंगलवार से शत प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सरकारी दफ्तर
प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालय अब बुधवार को शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे। प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर दिया है। अभी तक सरकारी कार्यालयों में समूह ग व घ की 50 प्रतिशत उपस्थिति थी लेकिन कोविड का प्रभाव कम होने की वजह से अब सरकार ने यह प्रतिबंध हटा दिया है। 

प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू को कुछ और रियायतों के साथ एक सप्ताह के लिए बढ़ाया है। सरकारी कार्यालय शत प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। स्पॉ और सैलून खोलने की अनुमति दे दी गई है। सामाजिक और राजनीतिक आयोजन भी सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति के साथ संचालित हो सकेंगे। रात्रि कर्फ्यू बना रहेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *