उत्तराखंड : राज्य में बारिश से उफान पर नदियां, ऋषिकेश-देहरादून बीच हाईवे पर से टूटा पुल, गाड़ियां बहीं ।

Spread the love

उत्तराखंड में बारिश ने कई जगहों पर मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। नदियों का ऐसा रौद्र रूप देख लोग दहशत में हैं। वहीं, ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर जाखन नदी पर बने पुल के बीच का बड़ा हिस्सा भरभरा कर ढह गया। पुल के ढहने से दो छोटे मालवाहक वाहन और एक कार बह गई। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति चोटिल हो गया। वहीं, दोपहर को पुल काएक और पिलर ढह गया। एसडीएम डोईवाला लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि पानी के तेज बहाव के कारण रानीपोखरी जाखन नदी का पुल बीच से टूट गया है। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ वाहन नीचे गिर गए। कुछ बाइक सवार भी बाल-बाल बचे। कोई बड़ी जनहानि की सूचना अभी तक नहीं मिली है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद हैं। पुलिस ने पुल पर पूरी तरह से आवाजाही को बंद करा दिया है। बता दें कि ऋषिकेश की मेयर अनीता भी हादसा होने से कुछ देर पहले इसी पुल से गुजरी थीं। सूचना मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के प्रतिनिधि पूर्व ओएसडी धीरेंद्र पंवार भी मौके पर पहुंच गए हैं। जाखन नदी का पुल ढहने से राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल है। अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम ने पुल के दोनों ओर से लोगों को हटवा दिया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- राहुल गांधी का आज 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, विरोध में BJP महिला मोर्चा का पैदल मार्च
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून- अच्छी खबर: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। इसके संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *