उत्तराखंड : राज्य में आई कांग्रेस की सरकार तो 500 में मिलेगा सिलिंडर…शर्तें लागू।

Spread the love

अगर आप इस गफलत में हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आपको पांच सौ रुपये या उससे कम में गैस सिलिंडर मिलने जा रहा है तो भूल जाइए। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की मानें तो ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। पार्टी की यह घोषणा केवल आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों के लिए है।
वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ का कहना है कि ऐसा नहीं है, इस घोषणा का लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा। कांग्रेस पार्टी ने अपने 68 पेज के घोषणा पत्र में चारधाम चार काम को उत्तराखंड के स्वाभिमान से जोड़ते हुए चार प्रमुख घोषणाओं को विशेषतौर पर जिक्र किया है
इनमें से एक घोषणा गैस सिलिंडर नहीं होगा पांच सौ के पार भी है। अब पार्टी की इस घोषणा पर सरकार बनने से पहले ही संशय के बादल मंडराने लगे हैं। एक पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में नेता प्रतिपक्ष का साफ कहना है कि सबको इस घोषणा का लाभ दिया जाना संभव ही नहीं है।
यह घोषणा केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए है। इसके लिए बीपीएल सर्वे से इतर अलग से सर्वे कराकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को चिह्नित किया जाएगा। देर रात अमर उजाला से हुई बातचीत में भी नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने इस बात को स्वीकार किया कि इस योजना का लाभ सभी को दिया जाना संभव नहीं है।


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- ईरान ने डिएगो गार्सिया बेस पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, बगदाद एयरपोर्ट के पास धमाके
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *