उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 291 नए संक्रमित, 3 मरीजों ने तोड़ा दम।।

प्रदेश में एक दिन में संक्रमितों से सात गुणा अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटे में 291 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। 1085 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 3244 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 89528 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 14991 सैंपलों की जांच निगेटिव आई है। 13 जिलों में 291 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 98, हरिद्वार में 55, चमोली में 16, नैनीताल में 17, पौड़ी में 21, रुद्रप्रयाग में 10, अल्मोड़ा में 18, ऊधमसिंह नगर में 22, बागेश्वर में 03, टिहरी में 12, पिथौरागढ़ में 10, चंपावत में 09 संक्रमित मिले हैं।

और पढ़े  रूस-यूक्रेन युद्ध: मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू, 2 हजार लोगों तक पहुंचेगी मदद
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…