उत्तराखंड : मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाना, पडा महंगा जांच की तो 49 लोग निकले कोरोना संक्रमित

Spread the love

उत्तराखंड के नई टिहरी में थौलधार ब्लाक के दो गांवों में ग्रामीण कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। वह सामान्य बुखार मानकर मेडिकल स्टोर से ही दवाई लेकर खा रहे थे। सूचना पर जब बुखार से पीड़ित लोगों की कोरोना जांच की गई तो ब्लॉक के दोनों गांवों में 49 लोग कोरोना संक्रमित निकले।
कोरोना संक्रमण की चपेट में गांव भी आने लगे हैं। थौलधार ब्लाक के दो गांवों में बुखार पीड़ितों की जांच करने पर बयाड़ गांव में 29 और इडियान में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

वहीं जाखणीधार, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर और चंबा ब्लाक के गांवों में भी कई लोग बुखार से पीड़ित मिले। जाखणीधार ब्लाक के ग्राम स्वाड़ी की प्रधान पूजा कुमाईं ने बताया कि गांव में कई लोगों को बुखार की शिकायत थी। सूचना देने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में आकर लोगों के सैंपल लिए हैं, जिसमें कई लोग संक्रमित मिले। ग्रामीणों को सावधानी बरतने को कहा गया है


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा: 80 आपदा टीमें रहेंगी तैनात, 1200 सीसीटीवी कैमरों व 15 ड्रोन से होगी यात्रामार्ग की निगरानी
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *