नैनीताल : हल्द्वानी नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा वितरण करते हुए

सेवा ही संगठन के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उ.) मंडल के नगर अध्यक्ष आदरणीय श्री नवीन पंत के नेतृत्व में नैनीताल जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री प्रदीप बिष्ट जी द्वारा नगर में वितरित किए जा रहे पानी एवं जूस सेवा को अपने शुभ हाथों से रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जी ने भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) द्वारा किए जा रहे जन कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं सभी कार्यकर्ताओं को अपने स्वस्थ का ख्याल रखते हुए जन कार्यों को करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री नवीन पंत ने जिलाध्यक्ष जी को बताया कि हमारे कार्यकर्ता इसके साथ साथ प्लाज्मा,ऑक्सीजन सिलेंडर,बेड की व्यवस्था,मास्क,सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स आदि उपलब्ध करा कर जनता की सेवा कर रहे हैं।
आज भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न चौराओं पर फ्रंट लाइन वर्कर्स को जूस एवं पानी वितरित किया । और महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष दीप्ति चुफाल एवं उनके टीम ने दमुआदूंग पनचक्की चौराहे,मल्ली बमोरी,आवास विकास चौराहे पर N95 मास्क,हैंड ग्लब्स एवं सैनिटाइजर वितरित किए।
आज के इस वितरण में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,उपाध्यक्ष अंशुल पांडे एवं नगर मंत्री अनिल चंदोला,महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल,महामंत्री प्रेमलता पाठक,आरती कपूर,रचना शाह उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: नए बिजली कनेक्शन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, नियामक आयोग ने जारी की नई व्यवस्था
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…