उत्तराखंड : मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है, ऐसा क्या कह दिया ।

Spread the love

सोशल मीडिया पर चल रहे अपने एक अजीबोगरीब बयान के चलते उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ.धन सिंह रावत पर मानों ‘आपदा’ ही टूट पड़ी हो। इसके चलते उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने तो तंजिया लहजे में उनके लिए भारत रत्न की मांग कर डाली।
सोमवार को आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो बयान आया। जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अब एक ऐसा एप आया है, जिसके जरिये कहीं भी बारिश को कम या ज्यादा किया जा सकता है। वह शीघ्र ही इस एप का प्रजेंटेशन केंद्र सरकार को देने जा रहे हैं। अगर केंद्र सरकार की ओर से अनुमति मिलती है तो यह एप कई राज्यों के लिए वरदान साबित होगा। मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया में वायरल होते ही उस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई। ज्यादातर में मंत्री के इस अवैज्ञानिक दावे की हंसी उड़ाई गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर मंत्री के बयान संबंधी वायरल वीडियो पूरा नहीं है। इससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि कैबिनेट मंत्री ने किस संदर्भ में यह बात कही। लेकिन चुनावी माहौल में कांग्रेस ने इसे एक अवसर की तरह लपका। पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का फेसबुक लाइव स्टेटमेंट देखने को मिला। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश कम होती है, कुछ में ज्यादा होती है। अब उत्तराखंड के कष्ट तो मिट ही जाएंगे, मगर धन सिंह जिस एप को केंद्र सरकार को दिखाने जा रहे हैं, उसके जरिये अब पूरे देश में बारिश की अनिश्चितता के कारण पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटा जा सकेगा। 

और पढ़े  उत्तरकाशी- सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चाहिए कि उनका नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित कर दें। अन्य कई लोगों ने मंत्री के बयान पर नुक्ताचीनी की है। वहीं, इस संबंध में आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पक्ष प्राप्त करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। जैसे ही उनका पक्ष प्राप्त होगा, उसे हूबहू प्रकाशित किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया…


    Spread the love

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *