उत्तराखंड : राज्य में आज 28 नए मामले मिले, 24 मरीज हुए ठीक ।

बीते 24 घंटे में 28 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 24 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी 354 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 17039 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों, चंपावत, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
अल्मोड़ा और चमोली में तीन-तीन, बागेश्वर, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक-एक, देहरादून और नैनीताल में छह-छह, पौड़ी में चार और ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित सामने आए हैं।प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342976 हो गई है। इनमें से 329183 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7387 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें छह मौतें बीते दिनों की जोड़ी गई हैं।

और पढ़े  देहरादून- रेखा आर्या प्रकरण: सतेंद्र की गिरफ्तारी से खुलेंगे गिरधारी के राज, नेपाल भागा, जांच में सामने आए अहम सुराग
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…