उत्तराखंड : दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 11 दिसंबर को आएंगे उत्तराखंड, फिर कर सकते हैं बड़ी घोषणा..

Spread the love

अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को उत्तराखंड के काशीपुर में आएंगे। वहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में वह बड़ी घोषणा कर सकते हैं.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली के मुताबिक केजरीवाल का उत्तराखंड में यह पांचवा दौरा होगा। इस दौरे में वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां वो प्रदेश की जनता के लिए चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इस दौरान उनकी एक विशाल जनसभा भी होगी। केजरीवाल के इस दौरे के लिए आप तैयारी में जुट गई है।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। आप प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि 21 साल हो गए, लेकिन उत्तराखंड शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश नहीं बन पाया। अब प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा की असलियत जान चुकी है और दोनों ही दलों से जनता मुक्ति चाहती है। आज प्रदेश की जनता का आप पार्टी को अपार समर्थन मिल रहा है। आप के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आप की नीतियों से अवगत करा रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: सुलह की राह पर कर्णप्रयाग विवाद, शांति-संवाद से समाधान पर सहमति, निहंगों की चार मांगें क्या?
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *