नैनीताल : “हैप्पीनेस वीमेंस कलेक्टिव ग्रुप” द्वारा ग्रामवासियों को बांटे गए गर्म कपड़े..

“आर्ट ऑफ लिविंग”संस्था मानवीय मूल्यों व हितों के अंतर्गत IAHV(इंडियनएसोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज) के सहयोग से एक बार पुनः कदम अग्रसर करते हुए अत्यंत त्रासदी ग्रसित ग्राम जूतिया, सकुना एवं बोराकोट में 100 गर्म,मुलायम कम्बल,50 लेडीज स्वेटर्स,50 जेंट्स स्वेटर्स वितरित किये।इन परिवारों को त्रासदी में काफी नुकसानै हुआ था।
साथ ही “हैप्पीनेस वीमेंस कलेक्टिव ग्रुप” द्वारा ग्रामवासियों को अन्य कपड़े भी वितरित किये गए।
आर्ट ऑफ लिविंग उत्तराखंड की अपैक्स मेम्बर श्रीमती रेशमा टंडन के विशेष प्रयास से यह कार्य संभव हुआ।तल्ला रामगढ़ के पूर्व प्रधान श्री गोविंद सिंह रावत का सहयोग रहा जिससे सौ से अधिक परिवार लाभान्वित हुए ।आर्ट ऑफ लिविंग की रेशमा टंडन,श्रीमती ज्योती मेहरा, , सुनीता वर्मा,कविता गंगोला,सिम्मी अरोरा,सोनी अरोरा,किरन टंडन, उमा कांडपाल,संगीता साह, बीना शर्मा,रमा तिवारी,मंजू सनवाल,संगीता टंडन, संतोष अरोरा, प्रणव टंडन,यश महरा,मांगला अरोरा आदि सम्मिलित रहे।

और पढ़े  हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…