उत्तराखंड / चमोली : आशुतोष महामृत्युंजय महादेव मंदिर में किया गया शिवार्चन और जलाभिषेक ।

Spread the love

चमोली जिले में पिण्डरघाटी का देवीधूरा पर्वत शिखर पर विराजमान सुप्रसिद्ध भगवान आशुतोष महामृत्युंजय महादेव मंदिर में शनिवार को सिमली और गडकोट के ग्रामीणों ने शिवार्चन का आयोजन किया।इस अवसर पर सबसे पहले प्रात: पुजारियों और रावलों के मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में मुख्य पूजा अर्चना करने वाले मनवर सिंह बुटोला और इंद्रसिंह नेगी के परिजनों ने भगवान आशुतोष महामृत्युंजय को जल कलश,बेल पत्र आदि चढ़ाकर जलाभिषेक पूजा अर्चना की।

दोपहर को मंदिर गर्भ गृह में भगवान आशुतोष महामृत्युंजय को भोग चढ़ाने के साथ ही यज्ञ शाला में हवन किया गया। जिसमें दोनों गांवों के ग्रामीणों ने सपत्नीक हवन में आहुतियां दी।यज्ञ हवन के सम्पन होने के उपरांत मंदिर की परीक्रमा की गई।उसके बाद मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को भंडारे में भोजन और प्रसाद परोसा गया।

अपने दर्शकों को बताते चलें कि यहां महामृत्युंजय महादेव मंदिर की पिण्डरघाटी का शिवभक्तों का अटूट आस्था का सबसे बड़ा शिवालय है।


Spread the love
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बॉयलर इंचार्ज की मौत
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *