मोटाहल्दू : निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, ग्रामीणों ने सुनाया अपना दुखड़ा ।

पाड़लीपुर गांव में निर्माणाधीन हाइवे हो रही अनियमितताओं के निरीक्षण को पहुंचे हल्द्वानी एसडीएम।
पाड़लीपुर गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 87 में हो रही अनियमितताओं को लेकर विगत दिवस भूमि अधिग्रहण करने को लेकर पहुँची टीम का विरोध किया था। इसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि बिना जमीन की पैमाइश करे हुए उनकी जमीन को 3 D कर दिया गया है। और समय-समय पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
जिसका संज्ञान लेते हैं आज हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार सिंह पाड़लीपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और तत्काल उक्त प्रकरण में कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।

इधर ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में जो नक्शे से हाईवे का निर्माण होना था। उस नक्से समय-समय पर विभागीय अधिकारियों व अन्य लोगों की मिलीभगत से बदल दिया जा रहा है जबकि पूर्व में कुछ लोगों को जमीन का मुआवजा भी मिल चुका है, लेकिन उनके ऊपर कार्यवाही करने के बजाएं पाड़लीपुर के ग्रामीणों को बेवजह परेशान किया जा रहा है, ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के ऊपर एक तरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीणों के साथ सरासर अन्याय हो रहा है।

इधर उक्त प्रकरण को लेकर एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह का कहना है। कि आज उनके द्वारा पाड़लीपुर गांव का निरक्षण किया और उनको ग्रामीणों के द्वारा जो जानकारी दी गई है उससे अव्यवहारिक प्रतीत होता है।, लेकिन एनएच व अन्य विभागों के साथ वार्ता कर स्थिति साफ हो पाएगी आखिर क्या है। वह जल्दी ही इस प्रकरण को लेकर लालकुआं तहसील में पाड़लीपुर के ग्रामीणों में व एनएचआई के अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रमेश जोशी, डॉ बालम सिंह बिष्ट, विक्की पाठक, गगन जोशी, नवीन भट्ट, गणेश बिरखानी, राजेन्द्र शर्मा, मनोज बिष्ट, संजय शर्मा, दीप भट्ट, जीवन बिष्ट, जीवन बिरखानी, दिनेश जोशी, गिरीश जोशी, पुष्पा मेहता, कमला पाठक, भगवती देवी, हेमा देवी, नीमा जोशी, बसन्ती बिष्ट, दीपा शर्मा के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे।

और पढ़े  रुड़की: होटल में छापा, कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई महिला पर बरसाए डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • Related Posts

    हरिद्वार- कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज: हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य करते हैं। इस दिन पवित्र…

    हल्द्वानी- किशोरी से दुष्कर्म मामला: होटल त्रिशूल पर चला बुलडोजर, रसोई और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त

    हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई में होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को ध्वस्त किया गया। प्रशासन के…