चम्पावत : जिलाधिकारी ने किया अस्पताल व स्कूलों का निरीक्षण..

जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर ने किया अस्पतालों और स्कूलों का निरीक्षण। पुल्ला अस्पताल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिगाली चौड तथा राजकीय इंटर कॉलेज रोशाल में हो रहे कोरोना टीकाकरण का निरीक्षण लिया गया।
उन्होंने टीकाकरण में लगे डॉक्टरों को निर्देश दिए की टीकाकरण में बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केन्द्र पर समुचित सावधानी जैसे मास्क पहनकर रखना, सोशल डिस्टेंस आदि का पालन किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी महोदय ने न्याय पंचायत रोशाल में जाकर जनसमस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया तथा अन्य मौजूद रहे ।

और पढ़े  दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत, लपटों पर काबू... कूलिंग का काम जारी
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    टिहरी: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 1.77 लाख की चरस के साथ पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार

    टिहरी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैंप्टी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 708 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी…