आयकर विभाग : आज है अंतिम तारीख निपटा लें आयकर के बकाया मामले ।

Spread the love

आयकर विभाग ने करदाताओं को राहत देते हुए लंबित कर मामलों के निपटान के लिए 30 सितंबर, 2021 तक आवेदन करने की सुविधा दी है।
आयकर विभाग ने कर अधिकारियों को दिया आवेदन स्वीकार करने का आदेश
विभाग ने इस संबंध में कर अधिकारियों को ऐसे मामलों के निपटान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन स्वीकार करने को कहा है। दरअसल, 2021-22 के आम बजट में वित्त अधिनियम के जरिये आयकर अधिनियम-1961 के प्रावधानों में संशोधन किया गया है। इसके तहत आयकर निपटान आयोग (आईटीएससी) ने 1 फरवरी, 2021 से काम करना बंद कर दिया।
यह भी प्रावधान किया गया है कि 1 फरवरी, 2021 या उसके बाद निपटान के लिए कोई आवेदन नहीं किया जा सकता है। इसी तारीख को वित्त विधेयक 2021 लोकसभा में पेश किया गया था। सरकार ने 31 जनवरी, 2021 तक लंबित निपटान आवेदनों के निपटारे के लिए एक अंतरिम निपटान बोर्ड का गठन किया था।

इसके बाद वित्त मंत्रालय को ऐसे आवेदन मिले थे, जिसमें कई करदाता 1 फरवरी को लंबित मामलों के निपटान के लिए आईटीएससी के समक्ष आवेदन दाखिल करने के आखिरी चरणों में थे। इसे देखते हुए आयकर विभाग ने करदाताओं को राहत हुए इस महीने की शुरुआत में यह फैसला लिया।

फैसले में कहा गया कि 31 जनवरी, 2021 तक आवेदन दाखिल करने की योग्यता रखने वाले करदाता आईटीएससी के काम बंद करने की वजह से इसे दाखिल नहीं कर पाए, वे अंतरिम बोर्ड के समक्ष 30 सितंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  बंगाल- ममता बनर्जी की रैली में भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, बीच सड़क पर लगे 'चोर-चोर' के नारे
  • Related Posts

    Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 24,100 से नीचे, जानिए क्या है बाजार का पूरा हाल

    Spread the love

    Spread the loveमंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 552.99 अंक गिरकर 77,063.41 पर आ गया; निफ्टी 160.45 अंक गिरकर 24,050.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स…


    Spread the love

    बहादुरगढ़ में डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या: आरोपियों ने बेरी रोड पर झाड़ियों में फेंका शव, 3 पर केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveबहादुरगढ़ के बेरी रोड पर एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *