आखिर क्यों राम की शरण में आने को मजबूर हुए ओवैसी, अयोध्या से शुरू करेंगे चुनावी दौरा।

Spread the love

अयोध्या। आखिरकार असदुद्दीन ओवैसी भी अब अयोध्या आने को मजबूर हो गए हैं।अपने कट्टर बयानों के लिए विख्यात एमआईएमआईएम पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को भी अब राम याद आने लगे हैं। उन्होने अपनी चुनावी यात्रा की शुरुवात अयोध्या से करने का फैसला लिया है। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी 7 सितंबर को अयोध्या जाएंगे। वहां रुदौली कस्बे में दलितों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसेके बाद 8 सितंबर को सुल्तानपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दौरे के आखिरी दिन एमआईएमआईएम चीफ बाराबंकी जाएंगे। राजनीतिक पंडित दौरे का अपने-अपने हिसाब गणित लगा रहे हैं। हालाकि उत्तर प्रदेश में एमआईएमआईएम की हालत क्या रहने वाली है ये तो प्रदेश की जनता ही तय करेगी। यूपी में विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। सारी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी गोटी बैठाना शुरु कर दिया है। इस बार देश के सबसे बड़े राज्य में पहली बार एमआईएमआईएम पार्टी भी चुनावी मैदान में है। इसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं। कई राजनीतिक पंडित तो मानकर चल रहे हैं कि ओवैसी बीजेपी विजय पताका को रोकने के लिए यूपी में आ रहे हैं। इसी के मद्देनजर असदुद्दीन ओवैसी 7 सितंबर को अयोध्या के मुस्लिम बाहुल्य रुदौली नामक कस्बे से प्रदेश का दौरा शुरु करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में उनका तीन दिन का दौरा है। वह 8 सितंबर को सुल्तानपुर व 9 सितंबर को बाराबंकी सभा को संबोधित करने के बाद वापस हैदराबाद लौट जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक एमआईएमआईएम चीफ ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले हैं। इसकी चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में जोरों पर हैं। हालांकि ये अभी चर्चा है, गठबंधन पर अधिकारिक मोहर अभी तक नहीं लगी है। एमआईएमआईएम पार्टी के यूपी में चुनाव लड़ने के कई मायने निकलकर सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है एमआईएमआईएम से सिर्फ समाजवादी पार्टी को नुकसान होगा। क्योंकि एमआईएमआईएम सपा की वोटों में सेंध लगाएगी। फिलहाल ओवैसी की नजर यूपी चुनाव पर जम गई है।

और पढ़े  एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

Spread the love
  • Related Posts

    UP पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार रात को नौ निरीक्षक समेत 37 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  …


    Spread the love

    अयोध्या- हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के नए महंत बने संदीप दास और मोहित श्रीवास्तव को पट्टी का मुख्तार चुना गया।

    Spread the love

    Spread the love   अयोध्या हनुमानगढ़ी पंचांग पट्टी उज्जैनिया के महंत संतराम दास महाराज के 27 जून को साकेतवास के बाद रामानंदी सनातन परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक संस्कार विधिवत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *