अयोध्या : पुलिस ने 12 स्मार्ट फोन व 1 अदद देशी तमन्चा मय 2 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

*थाना रौनाही जनपद अयोध्या पुलिस ने 12 स्मार्ट फोन व एक अदद देशी तमन्चा मय 2 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।*

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के पर्यवेक्षण, श्री राम कृष्ण चुतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निर्देशन, श्री शमशेर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.09.2021 को उ0नि0 श्री वीरेन्द्र कुमार पाल मय हमराह उ0नि0 संजय कुमार सिंह, हे0का0 अनुज कुमार सिंह, हे0का0 बृजेश कुमार यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या व स्वाट टीम अयोध्या के का0 सुनील कुमार, का0 शिवम सिंह, का0 अजीत गुप्ता के द्वारा दौराने देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन से ग्राम इब्राहिमपुर देवली जाने वाली सड़क पुलिया, वहद ग्राम इब्राहिमपुर देवली थाना रौनाही, अयोध्या के पास समय 07.30 बजे सुबह अभियुक्त गण 1.रितिक सिंह पुत्र राज कुमार सिंह निवासी मीरपुर कांटा थाना रौनाही अयोध्या 2. लोकेश सिंह S/O हेमन्त सिंह निवासी मजनावा थाना रौनाही अयोध्या के कब्जे से चोरी किये गये 12 अदद स्मार्ट फोन व एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कार0 315 बोर बरामद हुआ । जिन्हे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 389/2021 धारा 41/411/413 भादवि0 व मु0अ0स0- 390/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया, अभि0 रितिक सिंह , लोकेश सिंह उपरोक्त को वास्ते रिमान्ड मा0 न्यायालय सदर अयोध्या भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1. रितिक सिंह पुत्र राज कुमार सिंह निवासी मीरपुर कांटा थाना रौनाही अयोध्या ।
2. लोकेश सिंह S/O हेमन्त सिंह निवासी मजनावा थाना रौनाही अयोध्या ।
*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0स0- 389/2021 धारा 41/411/413 भादवि0
2. मु0अ0स0-390/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
*बरामदगी –*
1. चोरी के 12 अदद स्मार्टफोन ( विभिन्न ब्रांड के )
2. एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर
3. 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्री वीरेन्द्र कुमार पाल, थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
2. उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह, थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
3. हे0का0 अनुज कुमार सिंह, थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
4. हे0का0 बृजेश कुमार सिंह, थाना रौनाही जनपद अयोध्या
5. का0 सुनील कुमार, स्वाट टीम अयोध्या
6. का0 शिवम सिंह, स्वाट टीम अयोध्या
7. का0 अजीत गुप्ता , स्वाट टीम अयोध्या 👇

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…