अल्मोड़ा : भुवन जोशी की हत्या के मामले में 5 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज..कोर्ट ने थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की भूमिका की जांच के दिए आदेश

Spread the love

नैनीताल। हाईकोर्ट ने अल्मोड़ा जिले के चर्चित भुवन जोशी हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने एसएसपी अल्मोड़ा को दन्यां थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की भूमिका की जांच के आदेश भी दिए हैं। एसएसपी अल्मोड़ा को यह भी आदेश दिया गया है कि वह पूरे मामले की जांच तकनीकी ज्ञान में दक्ष पुलिस अधिकारी से कराएं। हत्याकांड के आरोपी नर सिंह, दिवान सिंह, महेश पांडे, हरीश पांडे, दया किशन पांडे ने निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूरी घटना को गंभीर माना। कोर्ट को इस संबंध में सीडी भी दिखाई गई कि किस तरह गांव वालों ने भुवन को मारा था। 28 अप्रैल 2021 को अल्मोड़ा के दन्या सलपड़ गांव में भुवन जोशी की जमकर पिटाई की गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।


Spread the love
और पढ़े  फिल्म की शूटिंग के लिए पहाड़ों की रानी पहुंचे इमरान हाशमी, झलक पाने के लिए फैंस दिखे बेताब
  • Related Posts

    देहरादून: प्रदेश की 4 अभेद्य सीटों पर BJP ने उतारे कोर कमेटी के सदस्य, शुरू हुआ सूक्ष्म प्रबंधन

    Spread the love

    Spread the loveराज्य के 26 साल के इतिहास में कांग्रेस के 10 साल छोड़ दें तो 16 साल भाजपा ने राज किया। फिलहाल लगातार दूसरी बार सत्तानशीं भाजपा के लिए…


    Spread the love

    घास लेने गई दो महिलाओं में से एक पर घात लगाए बैठे गुलदार ने किया हमला, मौत से गांव में दहशत

    Spread the love

    Spread the loveपौड़ी जिले के नैनीडांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट स्थित ग्राम सभा बणासी तल्ली में शनिवार सुबह गुलदार ने  एक महिला पर हमला कर दिया। महिला की मौत हो गई,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *