अयोध्या : रामनगरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप ।।

Spread the love

सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील रामनगरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसकी भनक लगते ही सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। अयोध्या के सभी प्रवेश द्वार, होटल व धर्मशालाओं और प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अतिरिक्त सीआरपीएफ के जवान और एटीएस दस्ता पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक राम नगरी में आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद सभी प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।संवेदनशील मंदिरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे शहर में सीआरपीएफ और एटीएस दस्ता को सक्रिय रखा गया है। सीआरपीएफ के जवान राम नगरी के सभी प्रमुख स्थलों पर तैनात कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। ऐसे में राम नगरी की सुरक्षा के कड़े प्रबंध पहले से ही किए गए हैं। इस बीच शहर में आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में पूरी तरह हड़कंप मच गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी बड़ी सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अयोध्या में आतंकी हमले की धमकी देने वाला युवक गुजरात के अहमदाबाद का बताया जा रहा है। वही सीओ अयोध्या आर के चतुर्वेदी ने बताया कि अयोध्या पहले से ही सुरक्षा को लेकर संवेदनशील नगर है। यह समय समय शहर में सघन चेकिंग का अभियान चलाया जाता है। अयोध्या में आतंकी हमले की धमकी को लेकर उन्होंने बताया कि व्हाट्सप और सोशल मीडिया पर इस तरह के इनपुट आते रहते हैं जो इनपुट आए हैं उनके विषय में जांच की जा रही है। बाकी की रूटीन चेकिंग और अधिक सघनता से की जा रही है।

और पढ़े  योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love

    भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार थार, 4 युवकों की मौत, एक घायल

    Spread the love

    Spread the loveहापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *