अयोध्या : मवई थाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता..

Spread the love

मवई थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। अंतर्जनपदीय मोबाइल के 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।इन चोरो के पास से चोरी के 16 मोबाईल फोन, 2 लैपटॉप,2 तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस मौके पर बरामद हुआ हैं।मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मवई थाने की पुलिस ने गिरफ्तारी की है। चोरी के मामले में शातिर चोरो में से आकाश कुमार अयोध्या का और सतेंद्र कुमार,अभिषेक सिंह,राम सिंह रायबरेली जनपद का रहने वाले हैं। इन चोरों के आतंक से परेशान थे अयोध्या जनपद की पुलिस टप्पे बाजी और चैन खींचने जैसे मामलों पर रोकथाम को लेकर पुलिस ने मुखबिरो को अलर्ट किया गया था। यह मोटरसाइकिल की डिग्गी तोड़कर उसमे रखा सामान पार कर देते थे।और आवश्यकता पड़ने पर गैरकानूनी असलहों का भी इस्तेमाल करते थे। अलग-अलग जगह पर किराए के मकान में रहकर भोले भाले लोगों की रैकी करते थे।वही एसएसपी ने बताया कि इन अपराधियों का अपराधिक इतिहास पूर्व में भी रहा है।जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर इन सभी को जेल भेजा जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  आज योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, विंध्य व विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को मिल सकती है मंजूरी
  • Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 मौतों वाली बिल्डिंग ढहाने की कार्रवाई शुरू

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के 32 दिन बाद शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *