अयोध्या पहुंचे मोरारी बापू, रामलला के किये दर्शन, उतारी सरयू की आरती ।

Spread the love

प्रख्यात कथावाचक संत मोरारी बापू शुक्रवार की दोपहर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला सहित विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन कर मां सरयू की आरती उतारी और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास सहित अन्य संतों से भी आशीर्वाद लिया। भगवान श्रीराम के वनगमन स्थलों पर मोरारी बापू की कथा यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को कारसेवकपुरम से होगा।
अयोध्या पहुंचने पर मोरारी बापू का संत सतुआ बाबा ने आतिथ्य सत्कार किया। मोरारी बापू ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्य का भी दर्शन किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी, कनकभवन के दरबार में भी पूजा-अर्चना की। सरयू तट जाकर मां सरयू की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद मोरारी बापू ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद लिया।

श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास से भी उनके आश्रम पर मुलाकात की। रामायण ट्रस्ट जाकर मानस मर्मज्ञ रहे रामकिंकर महाराज को भी उन्होंने नमन किया। सतुआ बाबा ने बताया कि शनिवार को सात बजे से कारसेवकपुरम में उनका प्रवचन होगा। अगले दिन रविवार को सुबह दस बजे से प्रवचन की शृंखला होगी। इसके बाद वे कथा यात्रा के अगले पड़ाव के लिए तमसा तट पर प्रवचन करेंगें। अंत में पांच दिसंबर को नंदीग्राम में कथा प्रवचन का समापन होगा।


Spread the love
और पढ़े  UP- नई पंचायतों के गठन के पहले पुराने प्रधानों को मिली जिम्मेदारी, पर नहीं ले सकेंगे ये बड़े फैसले
  • Related Posts

    अयोध्या- महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज के सानिध्य में बड़े मंगलवार पर भक्ति और सेवा का महासंगम

    Spread the love

    Spread the love      ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर टेढ़ी बाजार चौराहे पर धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण का भव्य संगम देखने को मिला। श्री…


    Spread the love

    अयोध्या।: बड़े मंगलवार पर राजू एवं विकास मोदनवाल (रस कुंज) के नेतृत्व में किशोर सेवा समिति ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love     ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर सब्जी मंडी रोड पर किशोर सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लस्सी और हलवे के भव्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *