अयोध्या : दो प्रत्याशी आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट।

Spread the love

अयोध्या जिले के थाना महराजगंज इलाके में ब्लाक प्रमुखी चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल के ही दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। आरोप है कि मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष ने फायरिंग भी किया और एक वाहन में तोड़फोड़ भी हुई है।आपको बता दें कि पूरा ब्लाक प्रमुख के पद पर अपना कब्जा जमाने के लिए प्रत्याशी हर हथकंडा अपना रहे हैं। इस पद के दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट व खून खराबे का मामला सामने आया है। बीती रात हुई घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस महकमे हड़कम्प मचा है और दोनों पक्षों के सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण पुलिस उहापोह में है।सूत्रों के मुताबिक़ शिवेन्द्र सिंह पूरा ब्लाक प्रमुख के भावी प्रत्याशी हैं और अपने साथियो के साथ देवगढ़ गांव एक बीडीसी के घर प्रचार के लिए गए थे। शिवेन्द्र सिंह के भाई दीपेन्द्र सिंह का आरोप है कि उसी समय देवगढ़ के निवासी विकास सिंह व राजेपुर निवासी विनोद सिंह ने उनके साथ चुनाव प्रचार को लेकर मारपीट शुरू कर दिया और असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। शिवेन्द्र सिंह ने एक घर में भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर मिले शिवेन्द्र सिंह के वाहन में उन लोगों ने जमकर तोड़फोड़ भी की।जानकरी के मुताबिक सीओ सदर के साथ तीन थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जायजा लिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई है और उनसे पूछताछ कर रही है। जिस वाहन में तोड़फोड़ हुई उसे भी पुलिस थाने ले आई है।पुलिस ने मामले में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  हनीमून पर पत्नी के साथ पूरे खानदान को नैनीताल ले गया पति, तलाक की कगार पर रिश्ता।

Spread the love
  • Related Posts

    मथुरा में आंधी ने मचाई भारी तबाही, उड़ गए भंडारों के टेंट, पेड़-खंभे टूटकर गिरे, घंटों गुल रही बिजली

    Spread the love

    Spread the love   मथुरा में मंगलवार शाम आई आंधी ने तबाही मचाई। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़, विद्युत खंभों के साथ-साथ ब्रज-84 कोस परिक्रमा मार्ग में लगाए गए भंडारों व…


    Spread the love

    यूपी- आगरा में मौसम का रौद्र रूप, 65 KM/घंटा की स्पीड वाली हवाओं ने उड़ाए होश..

    Spread the love

    Spread the loveदिन में भीषण गर्मी के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *