दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश,गर्मी से मिली राहत तो कई इलाकों में हुआ जलभराव

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति भी देखने को मिली। सोमवार को भी झमाझम बारिश और आंधी से सोमवार को राजधानी तरबतर हो गई। इस दौरान लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पूरे दिन रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहीं। सेंट्रल, ईस्ट, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली में मौसम सुहावना हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली। दोपहर में सड़कें लबालब हो गईं और आईटीओ समेत दिल्ली में जगह-जगह जाम से वाहन चालक भी हलाकान हुए।

 

राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। इससे पूर्व मौसम विभाग ने सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से गैंगटिक वेस्ट बंगाल से मॉनसून का एक सिस्टम बना है। वहीं, उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य स्थानें में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

और पढ़े  मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा तो निफ्टी 22500 के पार, जानिए पूरा हाल
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…