कालपी : कालपी यमुना नदी में 10 जून को डूबने से कस्बे के दो होनहार बालकों की आकस्मिक मृत्यु पर क्षेत्रीय विधायक ने दी आर्थिक मदद

कालपी यमुना नदी में 10 जून को डूबने से कस्बे के दो होनहार बालकों की आकस्मिक मृत्यु पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दैवीय आपदा के तहत दोनों पीडित परिवारों के घर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक ने चार-चार लाख रूपयें का दैवीय आपदा के अन्तर्गत अनुमन्य राहत राशि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया।*
*शुक्रवार की देर शाम क्षेत्रीय भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह जालौन उपजिलाधिकारी कौशल कुमार व पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सरकारी अमले के साथ नगर के हरीगंज स्थित कन्हैया दीक्षित के घर पहुंचे तथा मृतक कन्हैया दीक्षित के पिता मोहनबाबू दीक्षित को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गत 10 जून को यमुना नदी मे डूबने से दैवीय आपदा के अन्तर्गत अनुमन्य राहत राशि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया। इसके उपरांत विधायक नरेन्द्र सिंह व उपजिलाधिकारी कौशल कुमार व पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव इन्द्रिरानगर स्थित राहुल द्विवेदी के आवास पहुचे तथा मृतक राहुल द्विवेदी के पिता लोकेन्द्र द्विवेदी को दैवीय आपदा के अन्तर्गत चार लाख रूपयें की अनुमन्य राहत राशि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहाकि विधायक जी के प्रयास से आप लोगों को यह राशि मिल स्की है। मुख्यमंत्री जी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया था। जो हानि हुई है उसकी क्षतिपूर्ति नही की जा सकती है।उन्होंने कहाकि 17 जून को इन दोनों अभिभावकों के खाते में पैसा भेज दिया गया है। इस दौरान राजू पाठक,हरिश्चन्द्र दीक्षित,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,अवधेश बाजपेयी,राजेश द्विवेदी पूर्व सभासद,विवेक तिवारी,बृजेश द्विवेदी,राम पाण्डेय,श्याम पाण्डेय,रिशु द्विवेदी,आसू यादव आदि उपस्थित थे।*

और पढ़े  UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…