कालपी : नगर में तीन टीमों ने 162 लोगों को दी कोविड की बैक्सीनेशन

शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ उदय कुमार की देखरेख में टीकाकरण का अभियान चलाया गया नगर के अलग स्थानों में तीन टीमों के द्वारा 162 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन दी गयी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दंपत्ति के द्वारा भी टीकाकरण कराया गया जिला प्रशासन के निर्देश पर अभियान के अंतर्गत कालपी की काशीराम कॉलोनी मैं स्टाफ नर्स रचना पाल की टीम ने नागरिकों का टीकाकरण किया इसी प्रकार नगर पालिका के प्रांगण में राकेश बघेल, वीणा यादव, शालिनी वाजपेई की टीम ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वैक्सीनेशन किया इसी प्रकार सीएचसी परिसर में रचना द्विवेदी, उपासना सिंह, गीता रायकवार की टीम के द्वारा अस्पताल आने वाले लोगों का वैक्सीनेशन किया गया ।उप जिलाधिकारी कौशल कुमार ने घूम घूम कर कोविड-19 वैक्सीनेशन कराए जाने के लिए नागरिकों को जागरूक किया तथा कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सावधान तथा सतर्क रहने की हिदायत दी गई

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…