हिमाचल लैंडस्लाइड अपडेट : पहाड़ी से पत्थर आने के कारण रुका बचाव कार्य, मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम, अब तक 14 शव निकाले गए ।

Spread the love

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को किन्नौर जिले में निगुलसरी का हवाई निरीक्षण किया। सीएम जयराम का हेलीकॉप्टर एसजेवीएनएल के झाकड़ी स्थित हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निगुलसरी में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरए व जिला प्रशासन की टीम अथक प्रयास कर रही है। कई लोगों को सुरक्षित निकालने में हमें सफलता प्राप्त हुई है लेकिन कई अमूल्य जिंदगियों को हम नहीं बचा सके जिसका हमें अत्यंत दुख है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण पिछले एक घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। एनडीआरएफ के जवान लाऊड स्पीकर के जरिए लोगों को आगाह कर रहे हैं कि घटनास्थल की ओर न जाएं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

निगुलसरी में बुधवार को हुए भूस्खलन के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग लापता हैं। एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं


Spread the love
और पढ़े  अब तक असम में 60% मतदान, केरल-पुदुचेरी में भी 50% से अधिक वोटिंग,वोटिंग जारी..
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *