पूर्णिया : मंदिर से अतिक्रमण हटाने का मामला पहुंच थाने .

कसबा थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक स्थित भगवान बजरंगबली के मंदिर की जमीन पर पूर्व के पुजारी का दामाद अमरजीत यादव के चाय की दुकान है।इस दुकान से अमरजीत काफी दिनों से मंदिर का सेवा करता आ रहा है। कुछ दुकानदारों ने विरोध  जताते हुए मंदिर के समीप से दुकान को हटाने की मांग करने लगे हैं। मंदिर से अतिक्रमण हटाने का मामला कसबा थाना तक पहुंच गया है। वहीं दुकानदार अमरजीत ने बताया कि मंदिर परिसर के समीप मार्केट का निर्माण किया जा रहा है और जमींदार  किसी तरह मंदिर को अपने जमीन से सड़क के किनारे ले जाना चाहते है, ताकि जमींदार अपना मार्केट बना सके। इस दौरान यहाँ के कुछ दुकानदारों ने जमीन मालिक की मिली भगत से मंदिर के सेवक को दुकान खाली करने पर भी दबाव बनाया जा रहा है।वही इस मामले में बगल के दुकानदार सुजीत कुमार ने बताया की अतिक्रमण हटाने को लेकर कसबा थाना में आवेदन दिया गया है।सभी दुकानदार मंदिर परिसर को खाली एवं स्वच्छ देखना चाहते हैं।
इस संबंध में कसबा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया आवेदन मिला है और इसके लिए आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।

और पढ़े  पीएम किसान सम्मान निधि: मोदी ने जारी की 24वीं किस्त,ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आए 2000 रुपये या नहीं
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…