हरिद्वार : फूलन हत्याकांड के आरोपी शेर सिंह राणा के नेतृत्व में लोगों ने किया हाईवे  जाम, पुलिस ने करी लाठियो की बरसात

Spread the love

हरिद्वार के पथरी में राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर जाम लगा दिया। लोक पार्टी के संयोजक और फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। रविवार को जनलोक पार्टी की हरिद्वार में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर रैली थी। जिसको लेकर पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पथरी में रोक दिया। इसके बाद हरिद्वार पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे हरिद्वार हाईवे बाधित हो गया।
कार्यकर्ता हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने शेर सिंह राणा से वार्ता कर जाम खुलवाने की कोशिश की। वार्ता के बाद भी जब कार्यकर्ता हटने को तैयार नहीं हुए तब पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी / रामपुर रोड- कैंटर ने पूर्व सैनिक को रौंदा, मौत, गाड़ी से टकराने के बाद विपरीत दिशा से आए दूसरे वाहन की चपेट में आए
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *