हरिद्वार : 2 करोड़ की डकैती का मास्टरमाइंड बुलंदशहर से गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार में गुरुवार को ज्वैलर्स शोरूम से दिनदहाड़े हुई दो करोड़ की डकैती के मास्टरमाइंड सतीश चौधरी को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से लूट का माल भी बरामद कर लिया गया है।  पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी सतीश चौधरी ने पूरे हरिद्वार में लूट का प्लान बनाया था। आरोपी पर पहले भी अलग-अलग राज्यों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने सचिन चौधरी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव सदरपुर थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर, अमित उर्फ फौजी पुत्र किरण पाल निवासी रायपुर थाना भवन जिला शामली उत्तर प्रदेश, संजय उर्फ राजू पुत्र तेजवीर सिंह निवासी ग्राम बसुति थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर, नितिन मलिक पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कोलायत थाना शामली उत्तर प्रदेश और सत्येंद्र पाल सिंह पुत्र शेर पाल सिंह निवासी ग्राम चांदपुर थाना कोतवाली बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। 

ऐसे बनाई भागने की प्लानिंग
हरिद्वार पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सतीश चौधरी ने बताया की बदमाश अलग-अलग रास्तों से आए और जिला पंचायत गेस्ट हाउस रुड़की में ही पूरी रणनीति बनाई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अलग-अलग रास्तों से निकलते हुए दोबारा जिला पंचायत गेस्ट हाउस पहुंचे। वहीं, उन्होंने पूरी रात बिताई और अगले दिन एंबुलेंस का सहारा लेकर पुलिस की नाकेबंदी को चकमा देते हुए वह फरार हो गए।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- व्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में खाया जहरीला पदार्थ, बची जान
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *