मंडलो में प्रवास करेंगे मोर्चो के पदाधिकारी : कौशिक

Spread the love

देहरादून 13 जुलाई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के सभी मोर्चो के पदाधिकारी महीने में 10 दिन अपने क्षेत्र, मंडल में प्रवास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रम फ़ाइनल हो चुके हैं और उसी अनुसार मोर्चो की जिम्मेदारी भी तय की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी मोर्चो ने बेहतर कार्य किया है और आम लोगों से जुड़कर सेवा भाव से जुटे रहे। कोरोना के समय महिला मोर्चा से लेकर सभी मोर्चो ने ब्लड कैंप से लेकर, मास्क,सैनिटाइजर, आक्सीजन सिलेंडर,अस्पतालो में बेड, वैक्सिनेशन तक बेहतर कार्य किया। अब चुनाव में उनकी भागेदारी तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी को युवा नेतृत्व और 60 प्लस के नारे को आम जन तक पहुचाना है। उक्त वक्तव्य श्री कौशिक ने भाजपा के मोर्चों के प्रदेश पदाधिकाररियों को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सभी कार्यों को एक निर्धारित समय में पूरा करेगी और इसके लिए योजना भी तैयार कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है लेकिन 15 अगस्त तक सभी कार्यों के शासनादेश निकल लिए जायेंगे। रुके हुए कार्य और नए कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ सनातन संस्कृति का हिस्सा है,लेकिन यात्रा से पहले आम लोगों की जिन्दगी जरुरी है। इस पर सरकार फोकस कर रही है कि किसी तरह कोरोना का प्रसार न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोर्चे विकास कार्यों के रखवाले है और उनको अब मह्त्वपूर्ण भुमिका का निर्वहन करना है।

और पढ़े  टिहरी: केतन लाल प्रकरण, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहचान भजापा के कार्यकर्ता के रूप में है और हमे अपनी पहचान को बरकरार रखने के लिए पार्टी का कार्य करना है ।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय ने सभी मोर्चों के पदाधिकाररियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया जिसमें कि 15 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रत्येक जिलों की कार्यसमिति का आयोजन किया जाना । 20 जुलाई से 30 जुलाई तक मंडल की कार्यसमिति सुनिश्चित की गई है।
16 जुलाई को हरेला पर्व के दिन प्रदेश के सभी बूथों पर 10-10 वृक्ष लगाने के लिए कहा गया है। सभी मोर्चों को टीकाकरण के प्रति गांव गांव में जागरूकता फैलाने के लिए कहा है।
श्री अजेय ने मोर्चा पदाधिकाररियों को पन्ना प्रमुखों की टोली को जागरूकता अभियान में प्रमुखता से भागीदारी के लिए कहा गया है।
श्री अजेय ने सभी मोर्चों को प्रदेश में चल रहे टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कहा है। व पन्ना प्रमुखों की टोली को जागरूकता अभियान में प्रमुखता से भागीदारी के लिए कहा गया है।
श्री अजेय ने कहा कि 15 अगस्त तक सभी बूथ समितियों का सत्यापन पूर्ण किया जायेगा। और संगठन के कार्यों में गति देने के लिए आने वाले 2022 के चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए 6 महीने के लिए प्रत्येक विधानसभा में विस्तारक नियुक्त किये जायेंगे ।

उन्होंने ने कहा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि से लेकर 2 अक्टूबर तक ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

और पढ़े  गोपेश्वर- रुद्रनाथ ट्रैक पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला शव

बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार, श्री राजेन्द्र भंडारी सभी सातों मोर्चो के अध्यक्ष व उनके प्रभारी उपस्थित रहे सातों मोर्चो की प्रदेश पदाधिकाररियों की बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश भट्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिकऔर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व श्री अजेय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के नेतृत्व में कोरोना काल मे युवा मोर्चा ने पीड़ितों की सेवा की कहा की कोरोना महामारी के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने अपने घरों से निकलकर लोगों तक मदद पहुचाने का काम किया। ब्लड की व्यवस्था या एंबुलेंस की व्यवस्था या वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करना जिस प्रकार से युवा मोर्चा द्वारा किया गया वह काबिले तारीफ है।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *