सुप्रीम कोर्ट : मंगलवार को पहली बार 9 नए जजों का शपथ ग्रहण समारोह, सीजेआई एनवी रमण एक साथ दिलाएंगे शपथ।

Spread the love

सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में नियुक्त नौ नए न्यायाधीशों को सीजेआई एनवी रमण मंगलवार को शपथ दिलाएंगे। यह पहला मौका है जब इतना बड़ा शपथ समारोह होगा। नौ नए न्यायाीधीशों में तीन महिला न्यायाधीश शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह उच्चतम न्यायालय के अतिरिक्त भवन परिसर के सभागार में होगा।
सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह पहला मौका है जब नौ जजों को एक साथ शपथ दिलाई जाएगी। आमतौर पर नए जजों को शपथ प्रधान न्यायाधीश के कोर्ट रूम में दिलाई जाती है। मंगलवार को नौ नए जजों की शपथ के बाद शीर्ष अदालत में सीजेआई रमण समेत जजों की संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी, जबकि स्वीकृत संख्या 34 है। शपथ समारोह का डीडी न्यूज, डीडी इंडिया और लाइव वेबकास्ट पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

ये नौ नए न्यायाधीश लेंगे शपथ
शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में पद की शपथ लेने वाले नौ नए न्यायाधीशों में शामिल हैं- न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना, न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और पीएस नरसिम्हा। 

जस्टिस नागरत्ना सितंबर 2027 में पहली महिला सीजेआई बनने की कतार में हैं। जस्टिस नागरत्ना पूर्व सीजेआई ई एस वेंकटरमैया की बेटी हैं। इन नौ नए जजों में से तीन जस्टिस नाथ, नागरत्ना और नरसिम्हा सीजेआई बनने की कतार में हैं।


Spread the love
और पढ़े  मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला
  • Related Posts

    मौसम- देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार, मानसून पर छाया अल नीनो का साया

    Spread the love

    Spread the loveतेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण्-पश्चिम मानसून और उत्तरी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में व्यापक बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर से…


    Spread the love

    दिल्ली- अलर्ट जारी: अगले 2 घंटे में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना, लोगों से घरों में रहने की अपील

    Spread the love

    Spread the loveभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *