भारत में कोरोना फिर बेकाबू होता हुआ,44658 नए केस, 496 लोगों की हुई मौत..

भारत में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। दो दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।  देश में पिछले 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही 496 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, 32, 988 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। देश में कोरोना मरीजों के बढ़ रहे मामलों में 36 हजार से ज्यादा नए मामले सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। यानी देश में 79 फीसदी हिस्सा सिर्फ इन्हीं दोनों राज्यों का है। केरल में 31 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं, और 162 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, महाराष्ट्र में 5 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 159 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना सक्रिय की संख्या तीन लाख 44 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं,  विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की आशंका जताई है, जबकि नवंबर में पीक पर रहने का दावा किया है।

और पढ़े  नासिक में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक साथ 517 लोगों ने किया शंखनाद, सिंहस्थ कुंभ से पहले गोदावरी के तट पर आयोजन
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…