सावधान कोरोना के बाद : हल्द्वानी कृष्णा हॉस्पिटल में मिला पहला ब्लैक फंगस का मरीज

Spread the love

कुमाऊं मे भी पोस्ट कोविड संक्रमण ‘ब्लैक फंगस’ ने दस्तक दे दी है। हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में ब्लैक फंगस की पुष्टि होने के बाद एक मरीज को भर्ती कराया गया है। जबकि, डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित भी संदिग्ध पाया गया है। न्यूरो और ईनटी विशेषज्ञ उसकी जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने पर ही ब्लैक फंगस की पुष्टि हो पाएगी। इन सभी को अलग वार्ड में उपचार दिया जा रहा है।
हल्द्वानी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने के बाद एसटीएच में भर्ती कराया गया था। 20 दिन पहले वह स्वस्थ्य होकर घर लौटे थे। इधर, सिर और चेहरे की बाईं तरफ तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें 10 मई को कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद न्यूरो और ईनटी विशेषज्ञों ने उनकी जांच कर उपचार शुरू कर दिया। मरीज की ब्लैक फंगस की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर अस्पताल स्टाफ ने सीएमओ नैनीताल पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। साथ ही मरीज को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए सहयोग भी मांगा है। वहीं, एसटीएच में भी ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज भर्ती होने की बात सामने आई। चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी व एसीएमओ डा. रश्मि पंत ने इसकी पुष्टि की है। ब्लैक फंगस की किसी मरीज में पुष्टि होने का कुमाऊं में यह पहला मामला बताया जा रहा है। अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में सामने आए मामलों में ब्लैक फंगस की पुष्टि नहीं हो सकी है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- गैस संकट पर हंगामा: होम डिलिवरी दो घंटे तक रोकी, गांव के लोग भी शहर आने को मजबूर
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *